विदेश की खबरें | न्यूयॉर्क में सिख किशोर पर पगड़ी पहनने की वजह से हमला संदिग्ध घृणा अपराध : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक संदिग्ध घृणा अपराध में न्यूयॉर्क की शटल बस में यात्रा कर रहे 19 वर्षीय एक सिख किशोर पर पगड़ी पहनने की वजह से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 17 अक्टूबर एक संदिग्ध घृणा अपराध में न्यूयॉर्क की शटल बस में यात्रा कर रहे 19 वर्षीय एक सिख किशोर पर पगड़ी पहनने की वजह से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सीबीएस न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक हमला रविवार को न्यूयॉर्क शहर के उपनगर क्वीन्स में उस समय हुआ जब सिख किशोर शटल बस से यात्रा कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक संदिग्ध पीड़ित के पास पहुंचा और उससे पगड़ी उतारने के लिए कहा। आरोपी ने उससे कहा, ‘‘हम इसे इस देश में नहीं पहनते और अपना नकाब उतारो।’’

खबर के मुताबिक हमलावर ने लगातार किशोर के चेहरे, पीठ और सिर पर घूंसे मारे और जिससे उसके शरीर पर हल्की खरोंच आई। उसने बस से उतरने से पहले पीड़ित की पगड़ी भी उतारने की कोशिश की और इसके बाद बस से उतर कर पैदल ही चला गया।

पुलिस ने संदिग्ध के हुलिये के बारे में बताया कि ‘‘वह 25-35 वर्षीय युवक है, उसका रंग काला है, शरीर दुबला-पतला है और उसकी लंबाई करीब पांच फीट नौ इंच है एवं उसकी आंखे भूरी और बाल काले हैं।’’पुलिस ने लोगों से आरोपी का पता लगाने में मदद करने की अपील की है।

एनबीसी न्यूयॉर्क टीवी चैनल की खबर के मुताबिक न्यूयॉर्क पुलिस विभाग(एनवाईडीपी) की घृणा अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और पुलिस विभाग इसे घृणा अपराध करार दे रहा है।

‘द मैसेंजर’ समाचार पोर्टल की खबर के मुताबिक मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस ने द मैसेंजर को भेजे बयान में कहा कि पीड़ित ने चिकित्सा जांच कराने से इनकार कर दिया।

एबीसी7 टेलीविजन ने समुदाय के कार्यकर्ता जपनीत सिंह के हवाले से कहा, ‘‘पीड़ित इस समय बदहवासी की हालत में है। परिवार उसको लेकर बहुत ही भयभीत है।’’

किशोर ने हालांकि मौके पर इलाज कराने से इनकार कर दिया लेकिन सिंह का कहना है कि पीड़ित बुरी तरह से घायल है और आने वाले कई दिनों तक काम करने की स्थिति में नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\