जरुरी जानकारी | निर्यात में दिखे सुधार के संकेत, नवबर के पहले सपताह में 22.47 प्रतिशत की वृद्धि: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के निर्यात कारोबार में सुधार आने के संकेत दिखने लगे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में 6.75 अरब डालर का निर्यात किया गया जो कि सालाना आधार पर 22.47 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इसमें औषधि, रत्न एवं आभूषण और इजीनियरिंग क्षेत्र का मजबूत योगदान रहा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 10 नवंबर देश के निर्यात कारोबार में सुधार आने के संकेत दिखने लगे हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में 6.75 अरब डालर का निर्यात किया गया जो कि सालाना आधार पर 22.47 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इसमें औषधि, रत्न एवं आभूषण और इजीनियरिंग क्षेत्र का मजबूत योगदान रहा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा।

एक साल पहले नवंबर के पहले सप्ताह में 5.51 अरब डालर का निर्यात किया गया था। इस लिहाज से इस साल नवंबर में इसमें 1.25 अरब डालर की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रतिशत में यह आंकड़ा 22.47 प्रतिशत रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा और 11 राज्यों के उपचुनाव के नतीजें ECI की वेबसाइट, ऐप पर कैसे देखें?.

अधिकारी ने बताया कि 1 से 7 नवंबर 2020 के दौरान आयात 13.64 प्रतिशत बढ़कर 9.30 अरब डालर रहा जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 8.19 अरब डालर रहा था। आयात में पेट्रोलियम को छोड़कर अन्य सामानों का आयात 23.37 प्रतिशत बढ़ा है। व्यापार घाटे की यदि बात की जाये तो यह 2.55 अरब डालर रहा है।

औषधि, रत्न एवं आभूषणों का निर्यात आलोच्य अवधि में क्रमश: 32 प्रतिशत बढ़कर 13.91 करोड़ डालर, 88.8 प्रतिशत बढ़कर 336.07 करोड़ डालर पर रहा। इसी प्रकार इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात 16.7 प्रतिशत बढ़कर 21.51 करोड़ डालर पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.

इस दौरान अमेरिका, हांग कांग और सिंगापुर को निर्यात में क्रमश: 54 प्रतिशत, 176 प्रतिशत और 91 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

नवंबर पहले सपताह में जिन क्षेत्रों के निर्यात कारोबार में गिरावट रही उनमें पेट्रोलियम, समुद्री उत्पाद और चमड़े का सामान प्रमुख रहे।

देश के निर्यात कारोबार में सितंबर में भी वृद्धि दर्ज की गई थी लेकिन अक्टूबर में इसमें फिर गिरावट आ गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\