देश की खबरें | सिद्धू ने 2015 के बेअदबी मामले में केजरीवाल पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 2015 के बेअदबी मामले पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है।

चंडीगढ़, 25 मार्च पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 2015 के बेअदबी मामले पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार को धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सिद्धू ने पिछले साल का एक वीडियो क्लिप साझा किया जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जा सकती है।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ''तो अब आपको कौन रोक रहा है...अरविंद केजरीवाल।''

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा, ‘‘अब आपको कौन रोक रहा है?’’

सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है, जिसमें केजरीवाल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पंजाब के लोग 2015 में फरीदकोट में हुईं बेअदबी की घटनाओं पर निष्क्रियता से नाराज हैं।

केजरीवाल ने वीडियो क्लिप में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था, ''बेअदबी की घटनाओं के सरगनों को अब तक दंडित नहीं किया गया है। मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि सरगने कौन हैं। कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट में उनके नाम हैं, और (चरणजीत सिंह) चन्नी साहब उसे देख सकते हैं। दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा सकता है।''

पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह पंजाब के कोटकपूरा और बहबल कलां में 2015 में हुईं पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की जांच करने वाले विशेष जांच दल का हिस्सा थे। वह पिछले साल आप में शामिल हुए और इस साल हुए चुनाव में अमृतसर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

फरीदकोट में 2015 में बेअदबी और उसके बाद पुलिस गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। उस समय राज्य में शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट