देश की खबरें | सिद्धू ने गृहणियों को 8 एलपीजी सिलेंडर व हर महीने 2,000 रुपये देने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की होड़ को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो गृहणियों को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने गृहणियों को हर साल आठ मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर देने का भी वादा किया।

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की होड़ को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो गृहणियों को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने गृहणियों को हर साल आठ मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर देने का भी वादा किया।

सिद्धू ने आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेजों में नामांकन कराने वाली लड़कियों को दोपहिया वाहन और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 20,000 रुपये देने का भी वादा किया।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सभी महिलाओं को 1,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा उन्होंने चुनावी राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त घरेलू बिजली दी जाएगी।

सिद्धू ने ये घोषणाएं पंजाब के बरनाला जिले में एक रैली में की। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए राज्य में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार द्वारा गृहणियों को 2,000 रुपये प्रति माह और आठ (एलपीजी) सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।”

सिद्धू ने कहा कि लड़कियां चाहे गांवों की हों या शहरी क्षेत्रों की, पांचवीं कक्षा पास करने के बाद उन्हें पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "प्रोत्साहन के रूप में, 10वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को 15,000 रुपये और 12 वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों को उच्च अध्ययन की खातिर कॉलेजों में जाने के लिए 20,000 रुपये दिए जाएंगे।"

उन्होंने लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर देने का भी वादा किया। उन्होंने वादा किया कि लड़कियों को कॉलेज जाने के लिए दोपहिया वाहन भी दिए जाएंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि महिलाओं के नाम पर संपत्तियों का हस्तांतरण नि:शुल्क होगा। उन्होंने पूरे राज्य में महिलाओं के लिए 28 कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जाने का भी वादा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\