देश की खबरें | सिद्धू ने प्रियंका के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्याप्त कलह को दूर करने के प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 30 जून कांग्रेस की पंजाब इकाई में व्याप्त कलह को दूर करने के प्रयासों के बीच पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ लंबी बैठक की।

प्रियंका के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रियंका गांधी जी के साथ लंबी मुलाकात हुई।’’

दिन में प्रियंका से मुलाकात के बाद सिद्धू ने शाम के समय राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

इससे पहले खबरें आई थीं कि सिद्धू राहुल गांधी से मंगलवार को मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि राहुल गांधी ने कहा था मंगलवार को सिद्धू के साथ उनकी कोई मुलाकात तय नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान, संगठन या सरकार में सिद्धू को कोई अहम जिम्मेदारी देकर मनाने की कोशिश में है, लेकिन सिद्धू लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनके साथ काम नहीं कर सकते। हाल के कुछ हफ्तों से सिद्धू और पंजाब कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

सिद्धू का कहना है कि गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम भी नहीं उठाए गए।

पंजाब में कांग्रेस की कलह दूर करने के प्रयास के तहत राहुल गांधी ने हाल के दिनों में पार्टी के कई नेताओं के साथ मंथन किया था। पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने भी 100 से अधिक नेताओं और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ मंत्रणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट