देश की खबरें | सिद्धरमैया की ‘मुस्लिम इलाके’ से जुड़ी टिप्पणी ‘जिहादी मानसिकता’: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि मुस्लिम इलाके में वी डी सावरकर के चित्र क्यों लगाए गए? भाजपा नेताओं ने उनके बयान को ‘जिहादी मानसिकता’ करार दिया और कुछ नेताओं ने यहां तक जानना चाहा कि क्या उनके अनुसार कुछ क्षेत्र पाकिस्तान का हिस्सा हैं।

बेंगलुरु, 17 अगस्त कर्नाटक की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि मुस्लिम इलाके में वी डी सावरकर के चित्र क्यों लगाए गए? भाजपा नेताओं ने उनके बयान को ‘जिहादी मानसिकता’ करार दिया और कुछ नेताओं ने यहां तक जानना चाहा कि क्या उनके अनुसार कुछ क्षेत्र पाकिस्तान का हिस्सा हैं।

कर्नाटक विधानसभा में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि शिवमोगा जिले के मुख्यालय में 15 अगस्त को भाजपा ने सांप्रदायिक तनाव पैदा किया। उन्होंने हिंदू और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मुस्लिम बहुल इलाके में सावरकर का चित्र लगाने का प्रयास करने पर सवाल उठाया।

सिद्धरमैया ने पूछा, ‘‘ उन्होंने मुस्लिम बहुल इलाके में सावरकर का चित्र लगाने का प्रयास किया। उनको कोई भी चित्र लगाने दीजिए, कोई समस्या नहीं है। लेकिन यह मुस्लिम बहुल इलाके में क्यों किया जा रहा है? वे टीपू सुल्तान के चित्र को लेकर इनकार क्यों करते रहे हैं?’’

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बयान को लेकर राज्य भाजपा के नेताओं ने उन पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिम तुष्टिकरण में शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने सिद्धरमैया को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा, ‘‘आप का मुस्लिम इलाके से क्या आशय है? बार-बार ‘जिहादी मानसिकता’ का प्रदर्शन करके आप यह साबित कर रहे हैं कि आप मासूमों की जान लेने वाले जिहादियों से ज्यादा खतरनाक हैं।’’

गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘‘ सिद्धरमैया जैसे वरिष्ठ नेता का ऐसा बयान कुछ समुदायों को भड़काता है। मुस्लिम क्षेत्र क्या है? क्या मुस्लिम क्षेत्र इस देश का हिस्सा नहीं हैं? क्या वहां सावरकर की तस्वीर लगाने पर प्रतिबंध है?’’ उन्होंने सिद्धरमैया से चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसी टिप्पणी न करने को कहा।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि भारत आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है, लेकिन यह विडंबना है कि कांग्रेस अब भी खुद को ‘गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ पाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टीपू सुल्तान जैसे एक अत्याचारी और सामूहिक हत्यारे को महत्व दे रही है, और इसके यहां वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कोई जगह नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने कहा, ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति सभी सांप्रदायिक गड़बड़ी का मुख्य कारण रही है, जो हम देख रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी