देश की खबरें | सिद्धरमैया ने रक्षा मंत्री से मुलाकात की, रक्षा गलियारे व दशहरा में ‘एयर शो’ की मंजूरी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दशहरा उत्सव के दौरान वार्षिक ‘एयर शो’ के आयोजन और राज्य के लिए एक रक्षा गलियारा परियोजना आवंटित करने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दशहरा उत्सव के दौरान वार्षिक ‘एयर शो’ के आयोजन और राज्य के लिए एक रक्षा गलियारा परियोजना आवंटित करने का अनुरोध किया।

सिद्धरमैया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “मैंने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा की।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘एयर शो’ के आयोजन पर भी चर्चा की।

सितंबर के अंत में मनाए जाने वाले मैसुरु दशहरा के दौरान ‘एयर शो’ एक प्रमुख आकर्षण रहता है।

उन्होंने कहा, “हम हर वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान एक ‘एयर शो’ आयोजित करते हैं। हमने केंद्र से इस साल फिर से इसे आयोजित करने का अनुरोध किया है।”

सिद्धरमैया ने तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की तरह कर्नाटक के लिए भी रक्षा गलियारे की मांग की।

उन्होंने राज्य में तीन प्रमुख परियोजनाओं - सुरंग परियोजना, बेल्लारी हवाई अड्डे तक संपर्क मार्ग और डबल-डेकर फ्लाईओवर के कार्यान्वयन के लिए रक्षा भूमि की भी मांग की।

सिद्धरमैया ने कहा, “उन्होंने ‘एयर शो’ के लिए सहमति दे दी है जबकि अन्य प्रस्तावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अगर उन्हें समय दिया जाता है तो उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी मिलने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी