देश की खबरें | सिद्धरमैया को कोडागु यात्रा के दौरान भाजयुमो के विरोध का सामना करना पड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बृहस्पतिवार को अपने उस कथित बयान को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि शिवमोगा के एक मुस्लिम इलाके में हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर की तस्वीर क्यों लगाई गई।

मेदिकेरी (कर्नाटक), 18 अगस्त कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को बृहस्पतिवार को अपने उस कथित बयान को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि शिवमोगा के एक मुस्लिम इलाके में हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर की तस्वीर क्यों लगाई गई।

विरोध के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

सिद्धरमैया हाल में हुई बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज कोडागु के जिला मुख्यालय शहर मेदिकेरी गए थे। बारिश के कारण कई लोगों की मौत हुई है और मकानों, फसलों तथा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

पूर्व मुख्यमंत्री का वाहन जैसे ही जनरल के. एस. थिमैया मार्ग से गुजरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता के काफिले को रोकने की कोशिश की। उन्होंने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘सिद्धरमैया वापस जाओ’ के नारे लगाए। यह भी पता चला है कि किसी प्रदर्शनकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री की कार पर अंडे फेंके।

उन्होंने सिद्धरमैया को सावरकर की तस्वीरें दिखाईं। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कोडागु इकाई ने सोशल मीडिया पर कुछ संदेश साझा किए, जिनमें पढ़ा जा सकता है, ‘‘सिद्धु खान ने कोडागु में प्रवेश किया है-कोडागु अपवित्र हो गया। कोडागु में नरसंहार करने वाले टिपू सुल्तान के अनुयायी सिद्धु खान वापस जाओ।’’

गौरतलब है कि 15 अगस्त को शिवमोगा में एक मस्जिद के निकट कुछ लोगों ने सावरकर की तस्वीर लगा दी थी, जिससे कस्बे में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। राजस्थान के रहने वाले और शिवमोगा में एक दुकान में काम करने वाले प्रेम सिंह नामक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया था।

झड़प के बाद, जिला प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी थी और 16 अगस्त को एक दिन के लिए स्कूल बंद करने की घोषणा की थी।

सिंह को चाकू मारने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे हिरासत में ले लिया क्योंकि उसने उसे गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की थी।

अगले दिन इस सिलसिले में भद्रावती कस्बे में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को चाकू मार दिया गया था और इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी