देश की खबरें | सिद्धरमैया ने 'तोतापुरी' आमों पर लगी रोक हटाने की मांग की, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष चंद्रबाबू नायडू से चित्तूर जिले में कर्नाटक से 'तोतापुरी' आमों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया है।

बेंगलुरु, 12 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष चंद्रबाबू नायडू से चित्तूर जिले में कर्नाटक से 'तोतापुरी' आमों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 11 जून को लिखे पत्र में कहा कि बिना किसी पूर्व परामर्श या समन्वय के ऐसा एकतरफा निर्णय सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है।

उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि इससे राज्यों के बीच अनावश्यक तनाव, प्रतिशोधात्मक कदम और कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने 10 जून को आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष के. विजयानंद को पत्र लिखकर प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया था।

इस प्रतिबंध के खिलाफ कोलार जिले के श्रीनिवासपुरा क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारी आम के लिए समर्थन मूल्य और प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पत्र में लिखा, “मुझे जानकारी मिली है कि चित्तूर जिले के जिलाधिकारी ने सात जून को आदेश जारी कर अन्य राज्यों से तोतापुरी आमों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश को लागू करने के लिए राजस्व, पुलिस, वन और विपणन विभागों की संयुक्त टीमें तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा पर तैनात की गई हैं।”

उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध कर्नाटक के विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान