देश की खबरें | सिद्धरमैया ने धन की कमी के आरोपों को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बोर्ड और निगमों के गठन के लिए धन की कमी संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोप को बृहस्पतिवार को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताया।

बेंगलुरु, 23 जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बोर्ड और निगमों के गठन के लिए धन की कमी संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आरोप को बृहस्पतिवार को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताया।

सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा झूठे, राजनीति से प्रेरित आरोप लगा रही है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस सरकार पर अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए निर्धारित धन का दुरुपयोग करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से इन समुदायों के दर्द, पीड़ा, दुख और शिकायतों का समाधान नहीं किया गया है।

बयान में लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक राज्य महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम की 87 करोड़ की राशि को विभिन्न बैंक खातों में कथित रूप से अवैध तरीके से हस्तांतरित करने की बात कही गई।

शिकारीपुरा से विधायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार अब तक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के लिए अध्यक्ष की नियुक्ति करने में विफल रही है जिससे यह अप्रभावी हो गया है।

विजयेंद्र के अनुसार आयोगों के अध्यक्षों की नियुक्ति में देरी को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है और उच्च न्यायालय ने सरकार को नोटिस जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\