इंडियाबुल्स से तकाजा करने से पहले एनबीएफसी पर ईएमआई रोक को स्पष्ट करे सिडबी: अदालत

न्यायमूर्ति रेखा पाटिल ने इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड ने सिडबी द्वारा इस साल अप्रैल के लिये किस्त की मांग किये जाने को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिडबी से कहा कि वह इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड से कर्ज की और किस्तें मांगने से पहले यह स्पष्ट करे कि रिजर्व बैंक की कर्ज लौटाने में तीन महीने की राहत देने की योजना इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड जैसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर लागू होती है अथवा नहीं।

न्यायमूर्ति रेखा पाटिल ने इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड ने सिडबी द्वारा इस साल अप्रैल के लिये किस्त की मांग किये जाने को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

हालांकि, इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड ने मामले की सुनवाई होने से पहले अप्रैल की किस्त का भुगतान कर दिया है, न्यायालय ने कहा कि अब याचिका में सुनवाई के लायक कुछ नहीं है।

लेकिन न्यायालय ने यह स्पष्ट किया कि सिडबी को आगे किसी भी किस्त की मांग से पहले यह स्पष्ट करना होगा कि क्या एनबीएफसी पर तीन महीने की किस्त भुगतान छूट योजना लागू है या नहीं।

इंडियाबुल्स कॉमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड ने सिडबी से 575 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। याचिका के अनुसार, उसने अभी तक किसी भी किस्त के भुगतान में चूक नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू