देश की खबरें | सिब्बल का भाजपा पर कटाक्ष: आप राजनीतिक लाभ के लिए कितनी बार भगवान राम का इस्तेमाल करेंगे ?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के शासन में भगवान राम का एक भी गुण दिखाई नहीं देता।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के शासन में भगवान राम का एक भी गुण दिखाई नहीं देता।

सिब्बल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि अयोध्या में भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।

मोदी ने कहा, ''भगवान श्री राम बस आने ही वाले हैं।’’

प्रधानमंत्री का यह भी कहना था कि अगली रामनवमी के दौरान मंदिर में प्रार्थना से पूरी दुनिया में खुशियां फैलेंगी।

सिब्बल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा से कहना है कि आप राजनीतिक लाभ के लिए कितनी बार भगवान राम का इस्तेमाल करेंगे? आप भगवान राम के गुणों को क्यों नहीं अपनाते।’’

सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से एक निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए।

उन्होंने एक गैर-चुनावी मंच 'इंसाफ' बनाया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\