देश की खबरें | शुक्रताल आश्रम बाल यौन शोषण मामला: अदालत में दूसरे पीड़ित से जिरह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक आश्रम में स्वयंभू धर्मगुरु द्वारा बच्चों के कथित यौन शोषण के मामले में, बुधवार को जिले की पॉक्सो अदालत में दूसरे पीड़ित से जिरह की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 14 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक आश्रम में स्वयंभू धर्मगुरु द्वारा बच्चों के कथित यौन शोषण के मामले में, बुधवार को जिले की पॉक्सो अदालत में दूसरे पीड़ित से जिरह की गई।

यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के न्यायाधीश संजीव कुमार तिवारी ने मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की है।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

मामले के दो आरोपी स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज और उनके सहयोगी कृष्ण मोहन भी अदालत में उपस्थित थे।

मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस साल जुलाई में जिले के भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रताल आश्रम से सात से 10 साल की उम्र के दस बच्चों को स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज और मोहन के आश्रम से छुड़ाया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सभी बच्चे त्रिपुरा, मिजोरम और असम सहित अलग-अलग उत्तर-पूर्वी राज्यों के हैं। चिकित्सकीय जांच के बाद, उन बच्चों में से चार का यौन शोषण होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने भादंसं की धारा 323, 377, 504 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान