खेल की खबरें | शुभमन गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई टेस्ट कप्तान बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां एजबस्टन में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

बर्मिंघम, तीन जुलाई शुभमन गिल इंग्लैंड में टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और एशियाई कप्तान बन गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां एजबस्टन में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की।

​​इससे पहले किसी एशियाई कप्तान का इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 193 रन था जो 2011 में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने लार्ड्स पर बनाए थे।

लीड्स में टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पदार्पण मैच में 147 रन बनाने वाले गिल ने जोश टंग की गेंद पर डीप फाइन लेग पर एक रन लेकर लेकर पारंपरिक प्रारूप में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया।

गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिए 311 गेंदों का सामना किया। वह भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ शामिल हो गए। विराट कोहली के नाम भारत के लिए कप्तान के रूप में सात दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

गिल से पहले एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देश में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 192 रन था जो मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

इससे पहले मैनचेस्टर में 1990 में अजहरुद्दीन द्वारा बनाए गए 179 रन इंग्लैंड में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था।

गिल सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ की महान जोड़ी के बाद यहां दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड