देश की खबरें | फरीदाबाद में शुभगमन सिटी बस में आग लगी; सभी 20 यात्री सुरक्षित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम से यात्रियों को लेकर एनआईटी फरीदाबाद आ रही शुभगमन सिटी बस में बुधवार दोपहर सैनिक कालोनी के सामने आग लग गई। घटना में बस में सवार सभी 20 यात्री, चालक और कंडक्टर सुरक्षित हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फरीदाबाद (हरियाणा), 16 अगस्त गुरुग्राम से यात्रियों को लेकर एनआईटी फरीदाबाद आ रही शुभगमन सिटी बस में बुधवार दोपहर सैनिक कालोनी के सामने आग लग गई। घटना में बस में सवार सभी 20 यात्री, चालक और कंडक्टर सुरक्षित हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एसजीएम नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि गुरुग्राम से एनआईटी फरीदाबाद आ रही शुभगमन सिटी बस से कुछ यात्रियों के नीचे उतरने के लिए चालक ने बस को सैनिक कालोनी के सामने रोका। उन्होंने बताया कि उसी दौरान यात्रियों ने बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा।
पुलिस निरीक्षक संदीप ने बताया कि धुआं उठते देख बस के चालक और कंडक्टर ने तत्काल सभी यात्रियों को बाहर निकाला और वाहन को पूरी तरह खाली करा लिया।
उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद बस में पूरी तरह से आग लग गई। सूचना पाकर मौके पहुंचीं दमकल गाड़ियों ने उसपर काबू पाया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बस में आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। उन्होंने बताया कि बस में अग्निशमन यंत्र सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम उपलब्ध थे या नहीं, इसकी जांच की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)