जरुरी जानकारी | श्रीराम फाइनेंस ने एफडी पर ब्याज दरें संशोधित कीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीराम ग्रुप की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। नई दरें दो मई, 2025 से प्रभावी होंगी।

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल श्रीराम ग्रुप की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन कर दिया है। नई दरें दो मई, 2025 से प्रभावी होंगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जमा/नवीनीकरण के समय 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा जबकि महिला निवेशकों को सालाना 0.10 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

एसएफएल ने कहा कि वह सभी नवीनीकरणों पर प्रति वर्ष 0.25 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज देगी।

श्रीराम फाइनेंस ने 12 महीने की परिपक्वता अवधि वाली जमा पर सालाना 7.65 प्रतिशत, 24 महीने की परिपक्वता वाली जमा पर 7.90 प्रतिशत और 36 महीने की जमा पर 8.40 प्रतिशत का सालाना ब्याज देने की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा कि 15 महीने की परिपक्वता वाली सिर्फ डिजिटल माध्यम वाली जमा योजना पर सालाना 7.90 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

सावधि जमा को रेटिंग एजेंसी इक्रा ने ‘एए-प्लस (स्थिर)’ और इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने ‘आईएनडी एए-प्लस/स्थिर’ रेटिंग दी है। जमा राशि 1,000 रुपये के गुणकों में स्वीकार की जाएगी, जो न्यूनतम 5,000 रुपये की राशि के अधीन होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस