देश की खबरें | मथुरा में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, तैयारी अभी से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी सात सितम्बर को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर यहां उनकी जन्मस्थली मथुरा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी और जन्मस्थान परिसर को विशेष रूप से सजाया-संवारा जाएगा जिसकी अभी से तैयारियां शुरू हो गयी है।

मथुरा (उप्र), छह अगस्त आगामी सात सितम्बर को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर यहां उनकी जन्मस्थली मथुरा में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी और जन्मस्थान परिसर को विशेष रूप से सजाया-संवारा जाएगा जिसकी अभी से तैयारियां शुरू हो गयी है।

गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इस संबंध में आयोजित एक विशेष बैठक में भाग लेने के बाद रविवार को पत्रकारों को बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा नगरी जन्माष्टमी पावन पर्व पर हर तरफ जगमगाती नजर आएगी।

उन्होंने बताया कि जिले के अनेक प्रमुख स्थलों, शहर के डेढ़ दर्जन विभिन्न स्थानों व चौराहों पर ब्रज संस्कृति से संबंधित तथा श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर के हर चौराहे व प्रमुख स्थल को एक नया रूप दिया जाएगा, जिले में इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गयी है।

चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर के अलावा डेढ़ दर्जन प्रमुख स्थानों एवं यमुना के घाटों पर विद्युत सजावट की जाएगी और सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ललित कला अकादमी लखनऊ एवं राजकीय संग्रहालय मथुरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित चित्रकला शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मिलकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान से शोभायात्रा का आयोजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि जुबली पार्क स्थित मुक्ताकाशीय रंगमंच, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच, गीता शोध संस्थान वृन्दावन, रसखान समाधि स्थल मुक्ताकाशीय रंगमंच तथा परासौली (चन्द्र सरोवर) मुक्ताकाशीय रंगमंच स्थलों पर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मुख्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि साथ ही पुलिसकर्मियों को यहां आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिये गए हैं।

बैठक का संचालन उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\