देश की खबरें | श्री जगन्नाथ मंदिर एक फरवरी से खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्थानीय लोगों की आजीविका और राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति में “मामूली” सुधार को ध्यान में रखते हुए एक फरवरी से भक्तों के लिए यहां श्री जगन्नाथ मंदिर को फिर से खोला जाएगा।

पुरी, 28 जनवरी ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि स्थानीय लोगों की आजीविका और राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति में “मामूली” सुधार को ध्यान में रखते हुए एक फरवरी से भक्तों के लिए यहां श्री जगन्नाथ मंदिर को फिर से खोला जाएगा।

पुरी के जिला कलेक्टर समर्थ वर्मा ने श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और छतीसा निजोग (मंदिर सेवा निकाय) के सदस्यों की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बारहवीं शताब्दी का मंदिर रविवार को सैनिटाइजेशन (स्वच्छता) के लिए बंद रहेगा।

उन्होंने कहा, “स्थानीय अर्थव्यवस्था ज्यादातर मंदिर पर निर्भर है। इसके अलावा लोगों की भावनाओं और कोविड​​-19 के मामलों में मामूली गिरावट को ध्यान में रखते हुए, एक फरवरी से जनता के लिए मंदिर को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्थिति को देखते हुए त्योहारों पर मंदिर बंद रहेगा। कलेक्टर ने कहा, “भक्तों को मंदिर के पूर्वी द्वार (सिंह द्वार) से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जबकि पुरी के स्थानीय लोग पश्चिमी द्वार से मंदिर के अंदर जाएंगे।”

एसजेटीए ने राज्य में कोविड​​-19 मामलों के फिर से बढ़ने और कुछ सेवकों और मंदिर कर्मचारियों के वायरस से संक्रमित होने के मद्देनजर 10 जनवरी से 31 जनवरी तक मंदिर को बंद कर दिया था। मंदिर हालांकि भक्तों के लिए बंद था लेकिन देवताओं के नियमित अनुष्ठानों में कोई बाधा नहीं थी।

जिला कलेक्टर ने कहा कि मंदिर में जनता के दर्शन के लिए जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें दर्शन के समय और महामारी के दौरान मंदिर में प्रवेश करने के लिए आवश्यक सावधानियों का उल्लेख होगा।

इससे पहले, एक स्थानीय संगठन श्री जगन्नाथ सेना ने मंदिर को फिर से खोलने की मांग को लेकर मंदिर के सामने प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट