खेल की खबरें | केकेआर के खिलाफ पंजाब की मोर्चे से अगुवाई करने ईडन गार्डंस पर लौटे श्रेयस अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक सत्र पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर अब प्लेआफ क्वालीफिकेशन की उसकी राह में सबसे बड़ी बाधा होंगे जब उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल के अहम मैच में शनिवार को ईडन गार्डंस पर मेजबान के खिलाफ उतरेगी ।

कोलकाता, 25 अप्रैल एक सत्र पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर अब प्लेआफ क्वालीफिकेशन की उसकी राह में सबसे बड़ी बाधा होंगे जब उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल के अहम मैच में शनिवार को ईडन गार्डंस पर मेजबान के खिलाफ उतरेगी ।

बारह महीने पहले अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने एक दशक में पहला आईपीएल खिताब जीता था । शनिवार को वह विरोधी टीम की जर्सी पहनेंगे और आत्मविश्वास से ओतप्रोत पंजाब को प्लेआफ में पहुंचाने की दिशा में अगला कदम बढाने के इरादे से उतरेंगे ।

केकेआर ने उन्हें रिलीज करके सभी को हैरत में डाल दिया था लेकिन पंजाब किंग्स की कप्तानी अय्यर को रास आ रही है । दिल्ली कैपिटल्स के अपने मेंटोर रिकी पोंटिंग के साथ मिलकर अय्यर ने पंजाब को आठ में से पांच मैच जिताकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया ।

इस साझेदारी ने अय्यर को आत्मविश्वास के साथ कप्तानी की छूट भी दी जिसके दम पर वह अब तक तीन अर्धशतक समेत 263 रन बना चुके हैं । अब उनका इरादा शतक जड़ने का होगा ।

अब उनके पास अपने बल्ले से जवाब देने का सुनहरा मौका है जैसे नाबाद अर्धशतक जमाकर केएल राहुल ने अपनी पूर्व टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर किया था ।

केकेआर आठ में से पांच मैच हार चुका है और एक और हार से प्लेआफ की उसकी राह असंभव हो जायेगी । उसका शीर्षक्रम चल नहीं पा रहा और मध्यक्रम जिम्मेदारी से नहीं खेला । स्पिन आक्रमण अपने गढ ईडन गार्डंस पर नाकाम साबित हुआ है । उसे अगले छह में से पांच मैच हर हालत में जीतने होंगे ।

केकेआर के मध्यक्रम के बल्लेबाज आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप फिनिशिंग टच नहीं दे पाये जिससे टीम में बदलाव करना पड़ सकता है । केकेआर अब कैरेबियाई हरफनमौला रोवमैन पॉवेल को उतार सकती है । अंगकृष रघुवंशी को अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों की चुनौती का बखूबी सामना करना होगा ।

कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा जो तेज खेलकर टीम को जीत तक ले जाने में नाकाम रहे हैं । उन्हें चहल से बचकर रहना होगा जिसने पिछले सप्ताह खतरनाक स्पैल डालकर रहाणे, रघुवंशी, रिंकू और रमनदीप के विकेट चटकाये थे ।

केकेआर की गेंदबाज हर्षित राणा और पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की टक्कर भी देखने लायक होगी ।

केकेआर ने इस बार अपने मैदान में चार में से एक ही मैच जीता है । पिच को लेकर क्यूरेटर सुजन मुखर्जी से गैर जरूरी विवाद भी सुर्खियों में रहा है ।

टीमें :

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया।

मैच का समय : शाम 7.30 से ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\