देश की खबरें | श्रीशंकर कर घुटने की सर्जरी दोहा में हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के लंबी कूद के दिग्गज एथलीट मुरली श्रीशंकर की चोटिल घुटने की दोहा में सर्जरी हुई। वह इस चोट कारण जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारत के लंबी कूद के दिग्गज एथलीट मुरली श्रीशंकर की चोटिल घुटने की दोहा में सर्जरी हुई। वह इस चोट कारण जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।

पच्चीस साल की खिलाड़ी की दोहा में सर्जरी हुई।

श्रीशंकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ दोहा के एस्पेटर अस्पताल में डॉ. ब्रूनो ओलोरी के नेतृत्व में सर्जरी सफल रही। इस कठिन दौर में आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी को धन्यवाद। मैं सर्जरी के 18 घंटे बाद ही चलने में सक्षम हूं।’’

डॉ. ओलोरी फ्रांस के आर्थोपेडिक सर्जन हैं।

एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने 2023 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 8.37 मीटर के प्रयास से रजत पदक जीतते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

उन्हें यह चोट अभ्यास के दौरान लगी थी जिससे वह पूरी सत्र के लिए खेल से दूर हो गये हैं।

श्रीशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी चोट के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘दुर्भाग्य से, यह बुरे सपने की तरह लगता है लेकिन यह हकीकत है, मेरा पेरिस ओलंपिक का सपना टूट गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे मंगलवार (16 अप्रैल) को ट्रेनिंग के दौरान घुटने की चोट लगी और परीक्षण तथा परामर्श के बाद, यह फैसला किया गया कि मुझे सर्जरी कराने की जरूरत होगी।’’

पिछले साल जून में श्रीशंकर तीसरे स्थान पर रहकर डायमंड लीग प्रतियोगिता में शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट