देश की खबरें | देवघर में श्रावणी मेले की हुई शुरुआत, 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के देवघर में बृहस्पतिवार को श्रावणी मेले की शुरुआत हुई, जिसमें देशभर से इस साल 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

देवघर, 13 जुलाई झारखंड के देवघर में बृहस्पतिवार को श्रावणी मेले की शुरुआत हुई, जिसमें देशभर से इस साल 35 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि मेले के लिए विस्तृत तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से करीब दो साल के बाद श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है और यह देश के सबसे बड़े मेलों में से एक है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रावण मास शुरू होने के साथ कावंड यात्रा भी शुरू हो गई है। इसके तहत कावंड़िए बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर 105 किलोमीटर करी दूरी तय कर देवघर के बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे, जो 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यह मेला करीब एक महीने तक चलेगा।

राज्य के कृषिमंत्री बादल पत्रलेख एवं भाजपा के स्थानीय सांसद डा. निशिकान्त दूबे ने श्रावणी मेले का उद्घाटन किया।

इस दौरान झारखंड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेले का विधि-विधान पूर्वक शुभारंभ करने हेतु 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा की गयी।

आयोजकों को उम्मीद है कि देवघर के हवाई मार्ग से भी जुड़ने से इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ही 401 करोड़ की लागत से तैयार देवघर हवाई अड्डे को राष्ट्र को समर्पित किया था।

बादल पत्रलेख ने कहा कि देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ बाबाधाम आने वाले सभी कांवरियों के अभिनंदन के लिए तैयार है। साथ ही विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को और भी कैसे बेहतर बनाया जाय, इस पर राज्य सरकार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के गोड्डा से सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय श्रावणी मेला में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले ये हम सभी की कामना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट