देश की खबरें | श्रद्धा वालकर हत्या मामला: पुलिस सबूत की तलाश में गुरुग्राम में आफताब पूनावाला के कार्यालय पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुग्राम में उस निजी फर्म के कार्यालय पहुंची जहां श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला काम करता था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुग्राम में उस निजी फर्म के कार्यालय पहुंची जहां श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला काम करता था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को तलाशी अभियान के बाद कार्यालय के आसपास झाड़ियों से बरामद चीजों से भरा एक प्लास्टिक बैग ले जाते देखा गया। हालांकि, अधिकारियों ने बैग में क्या है, इसका खुलासा नहीं किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी और वालकर के मुंबई से राष्ट्रीय राजधानी में स्थानांतरित होने के बाद से वह एक निजी फर्म में काम करता था।

पुलिस के अनुसार पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर (27) की गत 18 मई की शाम को कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए, जिन्हें उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा तथा कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा।

पुलिस अब तक शव के 13 टुकड़े बरामद कर चुकी है, जिनमें ज्यादातर हड्डियां हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एक टीम जांच के संबंध में साक्ष्य एकत्र करने के लिए शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंची। उन्होंने बताया कि आरोपी के कार्यालय परिसर में यह पता लगाने के लिए भी तलाशी ली गई कि क्या उसने श्रद्धा के क्षत-विक्षत शव के टुकड़ों, हथियार या मामले से संबंधित कुछ भी सामान आसपास के क्षेत्रों में फेंका था, जो जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

पूनावाला को अगले कुछ दिन में मामले की जांच के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य स्थानों पर ले जाया जाएगा।

दिल्ली की एक अदालत ने पूनावाला की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को पांच दिन और बढ़ा दी थी।

मुंबई से आने के बाद वालकर और पूनावाला ने कई जगहों की यात्रा की थी। पुलिस पूनावाला के साथ इन जगहों पर जायेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन यात्राओं के दौरान तो उनके बीच कुछ ऐसा घटित नहीं हुआ था जिसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी