विदेश की खबरें | मेक्सिको में गोलीबारी: भारतीय नागरिक की मौत, एक अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेक्सिको सिटी में अज्ञात लुटेरों की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत हो गई और एक अन्य भारतीय घायल हो गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ह्यूस्टन, 22 अगस्त मेक्सिको सिटी में अज्ञात लुटेरों की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत हो गई और एक अन्य भारतीय घायल हो गया।

भारतीय प्राधिकारियों ने मेक्सिको में अपने समकक्षों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

यह घटना शनिवार को हुई और हमलावरों ने भारतीय नागरिकों से 10,000 अमेरिकी डॉलर लूट लिए। भारतीय नागरिकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

‘एल यूनिवर्सल’ समाचार पत्र ने बताया कि दोनों पीड़ितों में से एक की गोलियां लगने से मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।

मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने इस घटना पर खेद जताया और कहा कि वे पीड़ितों के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहयोग मुहैया करा रहे हैं।

दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘‘यह बहुत दुखद और हृदय विदारक घटना है। मेक्सिको में रह रहे एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूतावास और ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ मेक्सिको’ पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें हर प्रकार का समर्थन मुहैया करा रहे हैं। हम मेक्सिको के प्राधिकारियों से अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करते हैं।’’

उसने सोमवार को कहा, ‘‘दूतावास मेक्सिको सिटी में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारे जाने से एक भारतीय नागरिक की मौत होने की बेहद दुखद घटना के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने और पीड़ित के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लगातार संपर्क में है।’’

‘कैपिटल प्रॉसीक्यूटर ऑफिस’ ने घोषणा की है कि वह इस मामले पर भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा