विदेश की खबरें | कज़ान के स्कूल में गोलीबारी, 11 की मौत: रूसी मीडिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, दो बंदूकधारियों ने स्कूल में गोलीबारी कर दी। बंदूकधारियों में से एक को पकड़ लिया गया है। उसकी उम्र 17 वर्ष है।
इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, दो बंदूकधारियों ने स्कूल में गोलीबारी कर दी। बंदूकधारियों में से एक को पकड़ लिया गया है। उसकी उम्र 17 वर्ष है।
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि कुछ बच्चों को स्कूल से निकाल लिया गया है लेकिन अन्य अब भी इमारत में हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कज़ान के सभी स्कूलों में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए गए हैं।
कज़ान रूस के ततारस्तान क्षेत्र की राजधानी है जो मास्को से करीब 700 किलोमीटर दूर है।
पुलिस ने घटना की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।
रूस में स्कूलों में गोलीबारी होना अपेक्षाकृत दुर्लभ हैं लेकिन हाल के सालों में स्कूलों में कई हमले हुए हैं जो अधिकतर छात्रों ने किए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
WB Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले EC का बड़ा एक्शन, 13 जिलों के एसपी बदले गए
Mumbai Clean League: बीएमसी ने शुरू की ‘मुंबई क्लीन लीग’, स्वच्छता और हाइजीन को बढ़ावा देने के लिए Akshay Kumar को बनाया एंबेसडर; VIDEO
New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
Salim Khan Discharged: सलमान खान के परिवार को बड़ी राहत, एक महीने बाद सलीम खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे
\