विदेश की खबरें | अटलांटा के पास होंडुरास वाणिज्य दूतावास में गोलीबारी, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

मैक्सिको के विदेश मामलों के सचिव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा कि इस गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति मैक्सिको का नागरिक था जो वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।

शहर की प्रवक्ता एमिली हिनान ने बताया कि डोराविले पुलिस को दोपहर करीब ढाई बजे गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पाया कि दो लोगों को गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हेनन ने बताया कि घटनास्थल पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया और उसे पूछताछ के लिए डोराविले पुलिस थाने ले जाया गया है।

गोलीबारी के मकसद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

हिनान ने बताया कि गोलीबारी वाणिज्य दूतावास के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक बाहर हुई।

मैक्सिको की सरकार ने स्थानीय अधिकारियों और मैक्सिको नागरिक के परिवार को मदद की पेशकश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू