खेल की खबरें | निशानेबाज माहेश्वरी, अभय स्कीट फाइनल में पहुंचने में विफल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और अभय सिंह सेखों बुधवार को यहां आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में क्रमश: महिला और पुरुष स्कीट फाइनल में पहुंचने में विफल रहे।

निकोसिया (साइप्रस), सात मई ओलंपियन माहेश्वरी चौहान और अभय सिंह सेखों बुधवार को यहां आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में क्रमश: महिला और पुरुष स्कीट फाइनल में पहुंचने में विफल रहे।

माहेश्वरी और अभय ने क्रमश: 25 और 23 अंक बनाए और वे फाइनल में पहुंचने से चूक गए।

माहेश्वरी कुल 118 अंक से संयुक्त छठे स्थान से दो अंक कम रह गईं, जबकि अभय के 121 अंक भी करीब रहे क्योंकि आयरलैंड के जैक फेयरक्लो ने 122 अंक के साथ छठा और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान हासिल किया।

महिलाओं की स्कीट में प्रतिस्पर्धा कर रही परिनाज धालीवाल 16वें स्थान पर रहीं जबकि यशस्वी राठौर अपने पहले विश्व कप में 35वें स्थान पर रहीं।

ओलंपियन मैराज अहमद खान पुरुष स्कीट में दूसरे सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे। उनके 119 अंकों ने उन्हें 36वां स्थान दिलाया जबकि रितु राज बुंदेला 63वें स्थान पर रहे।

तटस्थ खिलाड़ियों (एआईएन) की एरिना कुजनेत्सोवा ने महिला स्कीट में स्वर्ण पदक जीता जबकि पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन एलिया सद्रुसियोली ने पुरुषों की स्पर्धा में इटली के लिए स्वर्ण पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट