देश की खबरें | शिवराज ने राहुल गांधी पर उनकी राम मंदिर आंदोलन टिप्पणी को लेकर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राहुल गांधी को "बाल बुद्धि" बताया और उन पर भ्रम और झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

भोपाल, सात जुलाई केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को राहुल गांधी को "बाल बुद्धि" बताया और उन पर भ्रम और झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

चौहान की यह टिप्पणी गांधी द्वारा राम मंदिर आंदोलन को हराने संबंधी हाल के उनके बयान के जवाब में आयी है।

चौहान ने भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा, "राहुल गांधी बाल बुद्धि हैं जो अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। वह अभी तक ठीक से विपक्ष के नेता नहीं बने हैं। वह कहते हैं कि हमने (इंडिया गठबंधन ने) राम जन्मभूमि आंदोलन को हरा दिया है। राहुल जी, राम हमारे अस्तित्व हैं, हमारे आदर्श हैं, हमारे जीवन हैं, हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने अयोध्या में भाजपा को हराकर राम मंदिर आंदोलन को परास्त कर दिया है जिसे लालकृष्ण आडवाणी ने शुरू किया था।

चौहान ने एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी के बयान का मखौल उड़ाया और कहा कि भगवान राम के बिना भारत को नहीं जाना जा सकता। चौहान ने कहा, "इस आंदोलन ने कांग्रेस को कई बार सत्ता से बाहर किया है और एक दिव्य और भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है, लेकिन राहुल गांधी केवल झूठ बोलते हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी ने संसद में अग्निवीर शहीदों के बारे में झूठ बोला और यह भी झूठ कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मुहैया नहीं करा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (राहुल को) झूठ बोलने और भ्रम फैलाने के अलावा और कुछ नहीं आता। यही कारण है कि ये ‘बाल बुद्धि’ व्यक्ति राहुल गांधी जो मन में आता है, वह बोलते रहते हैं। कोई यह नहीं समझ पा रहा है कि वह (राम मंदिर) आंदोलन को कैसे हरा पाये।’’

चौहान ने कहा, "जो मन में आए, वही कहना कांग्रेस की प्रवृत्ति बन गई है। उनके (राहुल गांधी) नेतृत्व में कांग्रेस केवल दुर्भाग्य को आमंत्रित करेगी।"

अहमदाबाद की अपनी यात्रा के दौरान, गांधी ने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी को गुजरात के उसके गढ़ (2027 के विधानसभा चुनावों में) में हराएगी, ठीक उसी तरह जैसे अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार को हराया गया था।

हाल के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को हराया था, जिसमें अयोध्या विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट