देश की खबरें | योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' पर शिवपाल का तंज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा वह बाद में ‘पिटेगा’।

मैनपुरी, 27 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा वह बाद में ‘पिटेगा’।

यादव ने मैनपुरी में करहल विधानसभा उपचुनाव के लिये सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह यादव के पक्ष में घिरोर में चुनावी सभा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटोगे तो कटोगे' के बयान के बारे में पूछे जाने पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र किया।

उन्होंने तंज किया, ''पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) न तो बंटेगा, न कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा, बाद में पिटेगा।''

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में सम्पन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में नहीं बंटने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि विपक्ष चाहता है कि हिंदू लोग जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें। आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने का हवाला देकर कहा था कि 'बंटेंगे तो कटेंगे।'

इस बयान की विपक्ष ने कड़ी आलोचना की थी। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उनके इस बयान का खुला समर्थन किया है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'बंटेंगे तो कटेंगे' को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है।

शिवपाल यादव ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में करहल में घिरोर के शाहजहांपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि करहल विधानसभा उपचुनाव में तेज प्रताप ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे और करहल में समाजवादी पार्टी की जीत का रिकॉर्ड टूटेगा।

यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई अन्याय, अत्याचार करें और बेईमानी करता है तो उसका नाम लिखकर रख लेना। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।

सभा को मैनपुरी से सपा सांसद डिम्पल यादव ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील किया कि वे पूरे क्षेत्र में घर-घर जाएं और अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क करके वोट मांगे, करहल विधानसभा का परिणाम प्रदेश की राजनीति को दिशा देगा।

उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा सरकार में माताएं, बहने सुरक्षित नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो चुकी हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड