देश की खबरें | शिवकुमार सीबीआई के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे, जांच एजेंसी को नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने उच्च न्यायालय का रुख करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया है।

बेंगलुरु, एक अगस्त कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने उच्च न्यायालय का रुख करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति सिद्दप्पा सुनील दत्त यादव ने सोमवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई को नोटिस जारी किया।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष शिवकुमार की ओर से पेश वकील बी वी आचार्य और सी एच जाधव ने कहा कि तीन अक्टूबर 2020 को उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी गैरकानूनी थी।

याचिका में कहा गया है कि शिवकुमार मामले में इकलौते आरोपी हैं लेकिन उनके परिवार के सभी सदस्यों की संपत्तियां उनकी संपत्तियों के तौर पर दिखायी गयी हैं। साथ ही इसमें कहा गया है कि सक्षम प्राधिकरण से मंजूरी नहीं ली गयी थी।

याचिका के अनुसार, ‘‘सीबीआई ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामलों की जांच के लिए सीबीआई की नियम पुस्तिका में उल्लेखित प्रक्रिया का पालन नहीं किया। प्राथमिकी में याचिकाकर्ता की आय, संपत्तियों और खर्च का पता लगाने के लिए कोई बयान नहीं है।’’

गौरतलब है कि आयकर विभाग ने कर्नाटक और दिल्ली में दो अगस्त 2017 को शिवकुमार की संपत्तियों की तलाशी ली थी। यह मामला बेंगलुरु में विशेष अदालत के समक्ष लंबित है।

अगस्त 2018 में प्रवर्तन निदेशालय ने आयकर विभाग के छापे के आधार पर एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। सितंबर 2019 में ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर धन शोधन के लिए शिवकुमार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 25 सितंबर 2019 को राज्य सरकार ने सीबीआई को शिवकुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मंजूरी दे दी। प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआई ने तीन अक्टूबर 2020 को प्राथमिकी दर्ज की।

शिवकुमार ने अब प्राथमिकी को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\