देश की खबरें | विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 13 सदस्यीय भारतीय टीम की अगुआई करेंगे शिवा, अमित पंघाल चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदकधारी शिवा थापा 30 अप्रैल से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली आगामी पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की अगुआई करेंगे जबकि पिछले चरण के रजत पदक विजेता अमित पंघाल इसमें हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल छह बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदकधारी शिवा थापा 30 अप्रैल से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली आगामी पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की अगुआई करेंगे जबकि पिछले चरण के रजत पदक विजेता अमित पंघाल इसमें हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

शिवा ने दोहा में 2015 में विश्व चैम्पियनशिप का कांस्य पदक जीता था, वह एक और पदक अपने नाम करना चाहेंगे। वह 63.5 किग्रा वजन वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा चैम्पियन पंघाल भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) की नयी चयन नीति के अंतर्गत 51 किग्रा फ्लाईवेट वर्ग में 2019 एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक भोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

तीन हफ्ते तक चली चयन प्रक्रिया में पंघाल ने 682 और हाल में सबसे ज्यादा सुधार करने वाले मुक्केबाजों में से एक दीपक ने 731 अंक जुटाये।

पंघाल 2019 में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले देश के पहले मुक्केबाज बने थे।

दीपक ने 2021 में स्ट्रेंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में 2016 रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और 2019 विश्व चैम्पियन उज्बेकिस्तान के शाखोबिदिन जोइरोव को हराकर वैश्विक मंच पर सुर्खियां बटोरी थीं।

बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पुरुष टीम काफी कड़ी मेहनत कर रही है और मैं उन्हें शुभकामनायें देता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि हर कोई देश को गौरवान्वित करेगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान