खेल की खबरें | शिवा थापा, मनीष कौशिक पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. छह बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा और 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक छठी पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए ।

हिसार, चार जनवरी छह बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा और 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक छठी पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गए ।

थापा (63.5 किलो) ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब के आशुतोष कुमार को हराया । विश्व चैम्पियनशिप 2005 के कांस्य पदक विजेता थापा ने 5 . 0 से जीत दर्ज की ।

इसी वर्ग में सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के कौशिक ने मणिपुर के रोहित एन को मात दी ।

थापा और कौशिक सेमीफाइनल में आमने सामने होंगे ।

इस बीच रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के वरिंदर सिंह (60 किलो) ने 2018 राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन हरियाणा के गौरव सोलंकी को हराया । अब उनका सामना उत्तर प्रदेश के सुनील चौहान से होगा ।

आरएसपीबी के रोहित टोकस (67 किलो) ने अखिल भारतीय पुलिस के निश्चय को 5 . 0 से मात दी । अब वह हिमाचल प्रदेश के अभिनाश जामवाल से खेलेंगे ।

दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत चुके मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किलो) ने उत्तर प्रदेश के मनीष राठौड़ को 5 . 0 से मात दी । अब वह 2019 एशियाई चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार से खेलेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट