देश की खबरें | शिव थापा एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिव थापा ने शुक्रवार को मंगोलिया के बिम्बातसोगत तुगुलदूर पर 3-2 की जीत से जोर्डन के अम्मान में चल रही एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, चार नवंबर पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिव थापा ने शुक्रवार को मंगोलिया के बिम्बातसोगत तुगुलदूर पर 3-2 की जीत से जोर्डन के अम्मान में चल रही एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

थापा (63.5 किग्रा) और तुगुलदूर के बीच मुकाबला बराबरी का रहा जिसमें दोनों ने शुरूआत में आक्रामकता दिखायी और एक दूसरे पर कई दमदार मुक्के जड़े।

अंत में भारतीय मुक्केबाज का अनुभव काम आया और उनकी चुस्ती फुर्ती ने उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी को विभाजित फैसले में हराने में मदद की।

थापा का सामना अब क्वार्टरफाइनल में हैदारा अलासाली और मिंसू चोई के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।

शुक्रवार को अनंत चोपाडे (54 किग्रा) और इताश खान (60 किग्रा) भी रिंग में उतरेंगे।

सात महिला मुक्केबाज शनिवार को अपना क्वार्टरफाइनल चरण से अभियान शुरू करेंगी जिसमें तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर