देश की खबरें | शिवसेना (यूबीटी) ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिवंगत आनंद दीघे के भतीजे को मैदान में उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे में एक रोमांचक चुनावी लड़ाई की स्थिति बन रही है, जहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ शिवसेना के वरिष्ठ नेता दिवंगत आनंद दीघे के भतीजे केदार दीघे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

ठाणे, 23 अक्टूबर ठाणे में एक रोमांचक चुनावी लड़ाई की स्थिति बन रही है, जहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ शिवसेना के वरिष्ठ नेता दिवंगत आनंद दीघे के भतीजे केदार दीघे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

शिंदे दिवंगत आनंद दीघे को अपना राजनीतिक मार्गदर्शक बताते रहे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) की ठाणे जिला इकाई के प्रमुख केदार दीघे कोपरी-पचपाखड़ी सीट पर शिंदे को चुनौती देंगे। मुख्यमंत्री इसी सीट से विधायक हैं।

शिवसेना (यूबीटी) ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम 65 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी।

पूर्व सांसद और उद्धव ठाकरे के करीबी राजन विचारे को ठाणे विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा भाजपा विधायक संजय केलकर के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, क्योंकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अविनाश जाधव को टिकट दिया है।

पूर्व उप महापौर नरेश मनेरा, ठाणे शहर की ओवला-मजीवाड़ा क्षेत्र से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार हैं, जिनका मुकाबला शिंदे नीत शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक से है।

ठाणे जिले के कल्याण ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक सुभाष भोईर का मुकाबला मनसे के मौजूदा विधायक राजू पाटिल से होगा।

चुनाव तैयारियों की देखरेख कर रहे ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने बताया कि मुख्यमंत्री शिंदे 28 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

शिंदे 2009 से शिवसेना (अविभाजित) उम्मीदवार के रूप में कोपरी-पचपाखड़ी निर्वाचन क्षेत्र से जीतते आ रहे हैं।

उन्होंने 2019 के चुनावों में कांग्रेस के संजय घाडीगांवकर को 89,000 से अधिक मतों से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी