देश की खबरें | शिवसेना (उबाठा) नेता ने मंत्री नितेश राणे को कानूनी नोटिस भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) नेता विनायक राउत ने महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे को उनके उस कथित बयान के लिए कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकारी धन केवल सत्तारूढ़ गठबंधन से जुड़े लोगों को आवंटित किया जाएगा।

मुंबई, दो मार्च शिवसेना (उबाठा) नेता विनायक राउत ने महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे को उनके उस कथित बयान के लिए कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकारी धन केवल सत्तारूढ़ गठबंधन से जुड़े लोगों को आवंटित किया जाएगा।

अधिवक्ता असीम सरोद के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में राणे पर मंत्री के रूप में अपने संवैधानिक कर्तव्य का पालन नहीं करने और भेदभावपूर्ण बयान देने का आरोप लगाया गया है।

नोटिस के अनुसार, राणे ने सिंधुदुर्ग के कुडाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक सभा को संबोधित किया था, जिसके दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया था कि जिला योजना समिति के अंतर्गत आने वाले धन सहित सरकारी धन ‘महायुति’ के पदाधिकारियों और संस्थाओं को आवंटित किया जाएगा। राणे ने कहा था कि जिन गांवों में विपक्षी महा विकास आघाडी के प्रतिनिधि हैं, उन्हें तब तक इनसे वंचित रखा जाएगा, जब तक वे सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल नहीं हो जाते।

पूर्व लोकसभा सदस्य विनायक राउत ने नोटिस में कहा, ‘‘इस तरह के बयान संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत, विभाजनकारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करते हैं। एक मंत्री सभी नागरिकों की निष्पक्ष रूप से सेवा करने की शपथ लेता है, लेकिन नितेश राणे इस जिम्मेदारी को भूल गए हैं।’’

राउत को 2024 के लोकसभा चुनाव में नितेश राणे के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से हराया था।

पूर्व सांसद राउत ने कहा कि आम चुनावों के दौरान नितेश राणे ने ग्रामीणों को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने नारायण राणे को वोट नहीं दिया, तो उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिलेगी। राउत ने नोटिस में कहा कि मंत्री के बयान संविधान के अनुच्छेद 164(3) के तहत ली गई शपथ के खिलाफ हैं।

नोटिस में महाराष्ट्र के राज्यपाल से आग्रह किया गया है कि उन्हें मंत्री पद की शपथ का उल्लंघन करने और असंवैधानिक आचरण में शामिल होने के लिए राणे के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अधिवक्ता सरोद ने कहा, ‘‘अगर राणे 15 दिनों में अपना बयान वापस नहीं लेते हैं, तो राज्यपाल के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी