ताजा खबरें | महाराष्ट्र में शिवसेना ने मावल लोकसभा सीट बरकरार रखी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. शिवसेना के श्रीरंग बारणे ने शिवसेना (यूबीटी) के संजोग वाघेरे पाटिल को 96,615 मतों के अंतर से हराकर महाराष्ट्र की मावल लोकसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

मुंबई, चार जून शिवसेना के श्रीरंग बारणे ने शिवसेना (यूबीटी) के संजोग वाघेरे पाटिल को 96,615 मतों के अंतर से हराकर महाराष्ट्र की मावल लोकसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

पुणे और रायगढ़ जिलों में फैली इस सीट से दो बार सांसद रह चुके बारणे तीसरी बार चुनाव लड़ रहे थे।

जून 2022 में, जब एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की तो वह एकनाथ शिंदे गुट में चले गए। बारणे ने 2019 में अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को हराया था।

इस बार बारणे को 6,92,832 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी वाघेरे पाटिल को 5,96,217 वोट मिले।

वंचित बहुजन अघाडी (वीबीए) की माधवी जोशी को 27,768 वोट मिले, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के राजाराम पाटिल को 14,003 वोट मिले।

कुल 16,760 मतदाताओं ने ‘नोटा’ का बटन दबाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर