देश की खबरें | रास चुनाव में शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस आसानी से एक-एक सीट और भाजपा 2 सीट जीत सकती है: अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीट के लिए होने वाले चुनाव में एक-एक सीट आसानी से जीत सकती है, वहीं भाजपा आराम से दो सीट हासिल कर सकती है।

मुंबई, 19 मई महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस महाराष्ट्र से राज्यसभा की छह सीट के लिए होने वाले चुनाव में एक-एक सीट आसानी से जीत सकती है, वहीं भाजपा आराम से दो सीट हासिल कर सकती है।

अजित पवार ने संवाददाताओं से कहा कि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल में मुलाकात की थी और संभवत: उन्होंने 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की।

शिवसेना पहले ही कह चुकी है कि वह अपने दो उम्मीदवारों को उच्च सदन में भेजना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को कहा था कि तीनों सत्तारूढ़ दलों में से कौन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेंगा, इस बारे में फैसला गठबंधन के नेताओं के बीच चर्चा के बाद लिया जाएगा।

अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘छह सीट हैं। अगर आप कोटा की बात करते हैं तो भाजपा आसानी से दो सीट जीत सकती है और उसे कुछ अतिरिक्त वोट मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना एक सीट हासिल कर सकती है। लेकिन उसके पास अतिरिक्त वोट हैं। राकांपा आसानी से एक सीट हासिल कर सकती है और उसके पास भी कुछ अतिरिक्त वोट हैं। कांग्रेस भी एक सीट जीत सकती है और एक से तीन अतिरिक्त वोट उसके पास हैं, जो कोटा पर निर्भर करेगा।’’

महाराष्ट्र से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें पीयूष गोयल, विनय सहस्रबुद्धे और विकास महात्मे (तीनों भाजपा से), पी चिदंबरम (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (राकांपा) और संजय राउत (शिवसेना) हैं।

चारों दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट