ताजा खबरें | शिवसेना ने पूर्व महापौर नरेश म्हस्के को ठाणे लोकसभा सीट से बनाया उम्मीदवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने ठाणे के पूर्व महापौर नरेश म्हस्के को ठाणे लोकसभा सीट से बुधवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

मुंबई, एक मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने ठाणे के पूर्व महापौर नरेश म्हस्के को ठाणे लोकसभा सीट से बुधवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

ठाणे लोकसभा सीट पर म्हस्के का मुकाबला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद राजन विचारे से होगा।

पार्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को कल्याण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की भी घोषणा की। श्रीकांत शिंदे वर्तमान में इसी सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने पिछले महीने, सत्तारूढ़ ‘महायुति’ (महागठबंधन) के उम्मीदवार के रूप में शिंदे के नाम की घोषणा की थी। इस महायुति में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।

ठाणे को मुख्यमंत्री शिंदे का गढ़ माना जाता है। वह ठाणे में कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पार्टी ने अभी तक नासिक और पालघर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड