देश की खबरें | शिवसेना नेता निरुपम ने नागपुर हिंसा का बांग्लादेश से संबंध होने का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता संजय निरुपम ने रविवार को दावा किया कि नागपुर में हाल में हुई हिंसा में बांग्लादेश से जुड़े लोगों का हाथ है।

मुंबई, 23 मार्च शिवसेना नेता संजय निरुपम ने रविवार को दावा किया कि नागपुर में हाल में हुई हिंसा में बांग्लादेश से जुड़े लोगों का हाथ है।

निरुपम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह भी दावा किया कि हिंसा ‘‘पूर्व नियोजित’’ थी और यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी।

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 मार्च को छत्रपति संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान आयतें लिखी ‘चादर’ जलाए जाने की अफवाह के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

झड़पों के परिणामस्वरूप शहर के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर पथराव और आगजनी हुई, जिसमें पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

निरुपम ने यह भी आरोप लगाया कि हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक ‘मुजाहिदीन गतिविधियों’ के लिए धन जुटाने के वास्ते सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा था।

निरुपम ने ऐसे समूहों के साथ शिवसेना (उबाठा) के कथित गठबंधन की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘क्या शिवसेना (उबाठा) मुजाहिद्दीन के साथ जुड़ रही है? क्या ठाकरे और (संजय) राउत उनका समर्थन कर रहे हैं?’’

शिवसेना के नेता ने कहा कि इसे महाराष्ट्र में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने विपक्षी दल शिवसेना (उबाठा) के वर्तमान नेतृत्व और पार्टी की राजनीतिक रणनीतियों को नकारते हुए कहा, ‘‘मातोश्री (मुंबई में उद्धव ठाकरे का निवास) में जल्द ही (शिवसेना संस्थापक) बालासाहेब ठाकरे और शिवाजी महाराज की तस्वीर के पास औरंगजेब की तस्वीर होगी।’’

इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि नागपुर हिंसा का विदेश या बांग्लादेश से कोई संबंध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\