देश की खबरें | कैबिनेट विस्तार के कयासों के बीच रात में दिल्ली रवाना होंगे शिंदे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य कैबिनेट के आसन्न विस्तार की चर्चाओं के बीच बुधवार रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के लगभग एक महीने बाद भी राज्य में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है।
मुंबई, 27 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य कैबिनेट के आसन्न विस्तार की चर्चाओं के बीच बुधवार रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के लगभग एक महीने बाद भी राज्य में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि शिंदे शाम सात बजे एक उड़ान से दिल्ली रवाना होंगे। उसने कहा कि मुख्यमंत्री रात नौ बजे महारष्ट्र सदन पहुंचेंगे।
दिल्ली में उनके कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के मुताबिक, वह शिंदे के साथ दिल्ली नहीं जा रहे हैं।
यह भी स्पष्ट नहीं है कि शिंदे दिल्ली से महाराष्ट्र कब लौटेंगे।
शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दोनों ने शपथ उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद ली थी क्योंकि शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों की बगावत के बाद पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अल्पमत में आ गई थी।
मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह शिंदे का दिल्ली का पांचवां दौरा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)