खेल की खबरें | शिलांग लाजोंग ने बीरेंद्र थापा को मुख्य कोच नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेघालय की शिलांग लाजोंग एफसी ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र से पहले पूर्व खिलाड़ी और लंबे समय से क्लब से जुड़े बीरेंद्र थापा को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

शिलांग, 18 जुलाई मेघालय की शिलांग लाजोंग एफसी ने आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आगामी सत्र से पहले पूर्व खिलाड़ी और लंबे समय से क्लब से जुड़े बीरेंद्र थापा को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

कोच बीरू के नाम से लोकप्रिय थापा पिछले दो दशक से भी अधिक समय से फुटबॉल से जुड़े हुए हैं। वह 2001 से इस क्लब के साथ खिलाड़ी, टीम मैनेजर और सहायक कोच सहित विभिन्न भूमिकाओं में जुड़े हुए हैं।

थापा 2001 से 2009 तक क्लब के लिए खेले और वह 2009-10 आई-लीग सत्र के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम का हिस्सा थे।

पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद थापा को टीम मैनेजर और सहायक कोच नियुक्त किया गया। वह 2019 तक इस पद पर रहे।

इसके बाद थापा ने 2020 से 2024 तक मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और श्रीनिधि डेक्कन के साथ सहायक कोच के रूप में कार्य किया। वह पिछले सत्र में फिर से सहायक कोच के रूप में शिलांग की टीम से जुड़ गए थे।

क्लब ने इसके साथ जॉर्ज वैनी लिंगदोह नोंगरांग को नया सहायक कोच नियुक्त करने की भी घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू