देश की खबरें | शिलॉन्ग मशहूर गायक एड शीरन का पंसदीदा भारतीय शहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय ‘पॉप गायक’ एड शीरन ने कहा है कि शिलॉन्ग उनका पसंदीदा भारतीय शहर है। अपने वैश्विक '+'? = ÷x (मैथेमैटिक्स) टूर' के दौरान यहां प्रस्तुति देने के कई महीनों बाद उन्होंने यह बात कही है।

शिलॉन्ग, 22 जुलाई अंतरराष्ट्रीय ‘पॉप गायक’ एड शीरन ने कहा है कि शिलॉन्ग उनका पसंदीदा भारतीय शहर है। अपने वैश्विक '+'? = ÷x (मैथेमैटिक्स) टूर' के दौरान यहां प्रस्तुति देने के कई महीनों बाद उन्होंने यह बात कही है।

ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक-गीतकार ने कंटेंट क्रिएटर शाबाज सेज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मुझे शिलॉन्ग बिल्कुल अलग लगा।’’

जब उनसे भारत में अपनी पसंदीदा जगह का नाम पूछा गया, तो शीरन ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया ‘‘शिलॉन्ग’’।

12 फरवरी को, शीरन ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 हजार से ज्यादा लोगों के सामने प्रस्तुति दी थी।

इस ब्रिटिश कलाकार का शहर के प्रति स्नेह सिर्फ इस प्रस्तुति तक ही सीमित नहीं रहा।

हाल ही में रिलीज हुए उनके संगीत वीडियो ‘सफायर’ में शिलॉन्ग प्रमुखता से दिखाई दिया, जिसके 27 दृश्य यहां एक हिल स्टेशन और उसके आसपास फिल्माए गए थे।

वीडियो में शीरन स्थानीय ‘शा’ (चाय) की चुस्कियां लेते, सड़क किनारे विक्रेताओं से फल खरीदते, मटिलांग पार्क में झूले पर आराम करते और स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

सबसे चर्चित दृश्यों में से एक में उन्हें शहर की सार्वजनिक परिवहन विरासत की प्रतीक, प्रतिष्ठित ‘बस स्मिट’ की सवारी करते हुए दिखाया गया है।

इस साल की शुरुआत में रिलीज हुए ‘सफायर’ वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 12 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसी साक्षात्कार में गायक ने भारत की विविधता के बारे में बात की और बताया कि कैसे हर जगह की , भोजन और लय अलग होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट