जरुरी जानकारी | शेल लुब्रिकेंट्स ने राज पेट्रो स्पेशियलिटीज का अधिग्रहण किया पूरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेल लुब्रिकेंट्स ने राज पेट्रो स्पेशियलिटीज का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई शेल लुब्रिकेंट्स ने राज पेट्रो स्पेशियलिटीज का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लेन-देन के वित्तीय विवरण का खुलासा किए बिना शेल ने कहा कि उसने ब्रेनटैग समूह से राज पेट्रो स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड में 100 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

शेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ग्लोबल लुब्रिकेंट) जेसन वोंग ने कहा कि पेट्रो स्पेशियलिटीज के जुड़ने से शेल के व्यापार के स्तर का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

राज पेट्रो की चेन्नई और सिलवासा में विनिर्माण सुविधाएं हैं। यह ट्रांसफॉर्मर तेल से लेकर पेट्रोलियम जेली, सफेद तेल, मोम और स्नेहक तक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। मुंबई में मुख्यालय वाली 80 साल से अधिक पुरानी इस कंपनी का 2017-18 में जर्मनी की ब्रेनटैग ने अधिग्रहण कर लिया था।

शेल लुब्रिकेंट्स, शेल पीएलसी का एक हिस्सा है जो दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में से एक है। शेल लुब्रिकेंट्स दुनिया के सबसे बड़े लुब्रिकेंट आपूर्तिकर्ताओं में से एक है।

‘लुब्रिकेंट’ ऐसे पदार्थ होते हैं जो दो गतिशील सतहों के बीच घर्षण और टूट-फूट को कम करने के लिए लगाए जाते हैं। ये मशीनों और इंजनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करते हैं और उनकी दक्षता बढ़ाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी