देश की खबरें | शेखावत के बयान से साबित होता है कि वह सरकार गिराने के षड्यंत्र में मुख्य किरदार थे : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2020 के राजनीतिक संकट के संदर्भ में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर की गई टिप्पणी के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि शेखावत ने अपने इस बयान से साबित कर दिया है कि वह 2020 में उनकी सरकार गिराने (के प्रयास) में मुख्य किरदार थे और पायलट के साथ मिले हुए थे।

जयपुर, 25 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2020 के राजनीतिक संकट के संदर्भ में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर की गई टिप्पणी के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि शेखावत ने अपने इस बयान से साबित कर दिया है कि वह 2020 में उनकी सरकार गिराने (के प्रयास) में मुख्य किरदार थे और पायलट के साथ मिले हुए थे।

शेखावत ने हाल ही में चौमूं में एक सभा में कहा था कि 2020 में पायलट से चूक हो गई। उन्होंने कहा,‘‘ अगर वह मध्य प्रदेश (के विधायकों) जैसा फैसला करते, तो राजस्थान के 13 जिलों के लोग प्यासे नहीं होते। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पर काम चालू हो चुका होता।’’

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार 13 जिलों में पेयजल के लिए महत्वपूर्ण ईआरसीपी को केंद्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग कर रही है।

गहलोत ने शेखावत के इस बयान की ओर इशारा करते हुए सीकर लक्ष्मणगढ़ सीकर में संवाददाताओं से कहा,‘‘आप (शेखावत) सरकार गिराने (के प्रयास) में मुख्य किरदार थे और सबको मालूम है कि आप बेनकाब हो गए हैं। दुनिया जानती है कि आडियो टेप में आवाज आपकी है, आपने खुद ने सरकार गिराने का षड्यंत्र किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब आप सचिन पायलट जी का नाम लेकर जो कह रहे हैं कि उन्होंने चूक कर दी, तो आपने स्वयं ही साबित कर दिया दिया कि आप उनके साथ मिले हुए थे।’’

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2020 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री पायलट एवं सत्ताधारी दल के 18 अन्य विधायकों ने गहलोत के नेतृत्व को लेकर बागी तेवर अपना लिए थे जिससे राजनीतिक संकट पैदा हो गया। हालांकि कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया था। इस दौरान एक ऑडियो टेप सामने आई थी जिसमें कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उसमें कथित तौर पर शेखावत की आवाज है और इसमें सरकार को अस्थिर करने की बात की जा रही है।

गहलोत ने शनिवार को कोठ्यारी, लक्ष्मणगढ़ (सीकर) में पूर्व विधायक सांवरमल मोर की मूर्ति का अनावरण तथा श्री श्रद्धा शिक्षा भवन (बालिका महाविद्यालय) लोकार्पण समारोह को संबोधित किया। इस सभा में भी शेखावत के एक बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,' वह (शेखावत) धमकी दे रहे हैं कि अगर राजस्थान में सरकार बदलने में कामयाब हो जाता और सचिन पायलट चूकता नहीं तो राज्य में पानी आ जाता । कोई केंद्रीय मंत्री ऐसी बोल सकता है? इससे अधिक शर्म की बात क्या हो सकती है कि सरकार बदलो तो पानी मैं भेज दूंगा?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\