खेल की खबरें | शेफाली का अर्धशतक, दिल्ली ने आरसीबी को दिया 195 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (50 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक से गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पांच विकट पर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

बेंगलुरु, 29 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (50 रन) के तेज तर्रार अर्धशतक से गुरुवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पांच विकट पर 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

शेफाली ने 31 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के जमाये। उन्होंने कप्तान मेग लेनिंग के शुरू में ही आउट होने के बाद एलीस कैप्से (6 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 रन की भागीदारी निभायी।

मरिजाने काप ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के से 32 रन तथा जेसन जोनासेल ने 16 गेंद में चार चौके और दो छक्के से नाबाद 36 रन बनाये। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 58 रन की भागीदारी निभायी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आल राउंडर एलिसे पैरी के बीमार होने कारण आराम कराना पड़ा और उनकी जगह नादिने डि क्लर्क को शामिल किया।

शेफाली जब दो रन के स्कोर पर थीं, तब तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की गेंद पर श्रेयंका पाटिल ने उन्हें जीवनदान दिया।

शेफाली ने बायें हाथ की स्पिनर सोफ मोलिनेक्स पर लगातार गेंद पर एक चौका और एक छक्का जड़ा।

कैप्से का शॉट चयन शानदार रहा, उन्होंने रिवर्स स्वीप और स्कूप शॉट से रन जुटाये।

शेफाली ने इस सत्र में दूसरा अर्धशतक ऑफ स्पिनर श्रेयंका पर मिड विकेट पर छक्का जड़कर पूरा किया।

लेकिन वह अगली ही गेंद पर आउट हो गयी। वह ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में मिड विकेट पर जॉर्जिया वारेहैम को कैच दे बैठीं।

डि क्लर्क ने फिर शानदार यॉर्कर से कैप्से को आउट किया और जेमिमा रोड्रिग्स एक भी रन जोड़े बिना आउट हो गयीं।

पर काप और जोनासेन ने 14वें से 18वें ओवर तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की गेंदबाजों का डटकर सामना किया और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू