देश की खबरें | शीजान ने संदेश डिलीट किये, गवाहों को धमका सकता है: अदालत ने जमानत खारिज करने वाले आदेश में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद अभिनेता शीजान खान ने हिरासत में पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया और उसने व्हाट्सएप से कुछ संदेशों को डिलीट किया तथा यदि उसे रिहा किया गया तो वह अहम गवाहों को धमकी देने की स्थिति में है। महाराष्ट्र में पालघर की एक अदालत ने यह बात कही।

पालघर (महाराष्ट्र), 19 जनवरी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद अभिनेता शीजान खान ने हिरासत में पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं किया और उसने व्हाट्सएप से कुछ संदेशों को डिलीट किया तथा यदि उसे रिहा किया गया तो वह अहम गवाहों को धमकी देने की स्थिति में है। महाराष्ट्र में पालघर की एक अदालत ने यह बात कही।

वसई अदालत के 13 जनवरी के आदेश का ब्योरा बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराया गया जिसमें खान की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया गया था।

इस आदेश में कहा गया है, ‘‘ऐसा लगता है कि कथित घटना से ठीक पहले उनके बीच आवेदक के मेक-अप कमरे में कुछ हुआ था जिसने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया।’’

शर्मा को एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर एक कमरे में गत 24 दिसंबर को लटका पाया गया था और खान को इसके अगले दिन खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पकड़ा गया था। खान फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। अभिनेता ने अदालत में जमानत की गुहार लगाई है।

अतरिक्त सत्र न्यायाधीश आरडी देशपांडे ने अपने आदेश में कहा, ‘‘अभियोजन के अनुसार हिरासत में पूछताछ के दौरान आवेदक (खान) ने सहयोग नहीं किया। जान गंवाने वाली अभिनेत्री के साथ दोपहर दो बजे से दोपहर दो बजकर 45 मिनट के बीच हुई वार्ता के बारे में उसने कुछ नहीं बताया जो कि तुनिषा की आत्महत्या का मूल कारण है।’’

अदालत ने कहा कि जांच जारी है और अभियोजन के लिए यह चिंता का विषय है कि खान ने व्हाट्सएप पर तुनिषा और अपने दोस्तों से संबंधित चैट्स और संदेश डिलीट कर दिये।

अदालत के आदेश के अनुसार तुनिषा ने दोपहर 2:45 बजे स्टूडियो (जहां शूटिंग की जा रही थी) के मुख्य द्वार तक खान का पीछा किया और इसके बाद लौटकर मेकअप कमरे में फांसी लगा ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी