देश की खबरें | शास्त्री के समर्थन ने सिराज को पिता के निधन के बाद आस्ट्रेलिया में रूकने को प्रेरित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री की प्रेरणादायी बातों के कारण उन्होंने टीम के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश लौटने के विचार को बदल दिया।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

नयी दिल्ली, तीन जून भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खुलासा किया कि मुख्य कोच रवि शास्त्री की प्रेरणादायी बातों के कारण उन्होंने टीम के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने पिता के निधन के बाद स्वदेश लौटने के विचार को बदल दिया।

इस तेज गेंदबाज के अनुसार मेलबर्न में दूसरे टेस्ट से पहले शास्त्री ने उन्हें कहा था, ‘‘तू टेस्ट मैच खेल, देख तुझे पांच विकेट मिलेंगे। तेरे डैडी की दुआ तेरे साथ होगी। ’’

सिराज को अपने पिता के निधन की खबर 20 नवंबर को मिली थी और इसके एक महीने से कम समय बाद एडीलेड में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला शुरू होनी थी।

वह फैसला नहीं कर पा रहे थे लेकिन शास्त्री ने उससे बात की और उसे प्रेरित किया।

सिराज (27 वर्ष) ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर अपने टेस्ट पदार्पण में 77 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा, ‘‘मैच के बाद रवि सर ने बहुत खुश होकर बोला, तुझे बोला था ना कि पांच विकेट मिलेंगे। मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया जब मेरे कोचों ने इस तरह से मुझे प्रेरित किया। ’’

सिर्फ शास्त्री ही नहीं बल्कि पूरा टीम प्रबंधन सिराज का समर्थन कर रहा था जो इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में कप्तान विराट कोहली की अगुआई में खेलते हैं।

सिराज ने कहा, ‘‘विराट भाई हमेशा मदद करते हैं। दो साल पहले जब मैं आईपीएल में अच्छा नहीं कर सका तो उन्होंने मेरी काबिलियत पर भरोसा दिखाया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगोलर में मुझे कायम रखा और मैं इसके लिये उनका शुक्रगुजार हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेरे पिता का निधन हो गया था तो रवि सर और गेंदबाजी कोच भरत अरूण सर दोनों काफी मदद करते थे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट