खेल की खबरें | राधा और मारिजेन की धारदार गेंदबाजी, वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 120 रन का लक्ष्य दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मारिजेन कैप की तूफानी गेंदबाजी के बाद बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव की फिरकी के जादू से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 119 रन पर रोक दिया।

बेंगलुरू, 26 फरवरी मारिजेन कैप की तूफानी गेंदबाजी के बाद बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव की फिरकी के जादू से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 119 रन पर रोक दिया।

राधा (20 रन पर चार विकेट) और मारिजेन (पांच रन पर तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने वारियर्स की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी बड़ा स्कोर खड़ा करने की स्थिति में नहीं दिखी।

श्वेता सहरावत 42 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 45 रन बनाकर टीम की शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा वारियर्स की कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सकी।

दिल्ली की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर यूपी वारियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और मारिजेन ने पावर प्ले में तीन विकेट चटकाकर इस फैसले को सही साबित किया।

मारिजेन ने पहले ओवर में सिर्फ एक रन देकर शुरुआत की। वारियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने शिखा पांडे पर दो चौके मारे लेकिन मारिजेन ने दिनेश वृंदा (00) को बाउंड्री पर शिखा के हाथों कैच करा दिया।

मारिजेन ने अपने तीसरे और पारी के पांचवें ओवर में वारियर्स को दोहरा झटका दिया। उन्होंने ताहलिया मैकग्रा (01) को बोल्ड करने के बाद एलिसा (13) को शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया।

वारियर्स की टीम पावर प्ले के छह ओवर में तीन विकेट पर 21 रन ही बना सकी।

ग्रेस हैरिस (17) और श्वेता ने विकेटों के पतझड़ पर विराम लगाया लेकिन श्वेता ने इस दौरान काफी धीमी बल्लेबाजी की। ग्रेस ने अनाबेल सदरलैंड पर चौका जड़ने के बाद राधा का स्वागत भी चौके के साथ किया लेकिन बाएं हाथ की इस स्पिनर की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर शेफाली को आसान कैच दे बैठीं।

किरण नवगिरे (10) ने राधा पर छक्के के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद को हवा में लहराकर गेंदबाज को वापस कैच दे बैठीं।

श्वेता ने धीमी शुरुआत के बाद 14वें ओवर में शिखा पर दो चौके मारे और फिर मीनू मनि के अगले ओवर में छक्का जड़ा।

अरूंधति रेड्डी ने पूनम खेमनार (10) को शिखा के हाथों कैच कराके वारियर्स को छठा झटका दिया।

श्वेता ने 17वें ओवर में अनाबेल सदरलैंड पर तीन चौकों के साथ टीम के रनों का शतक पूरा किया लेकिन राधा के अगले ओवर में आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर तानिया भाटिया ने उन्हें स्टंप कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट