जरुरी जानकारी | अदाणी की सात कंपनियों के शेयर टूटे, तीन में लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की 10 में से सात कंपनियों के शेयर मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। तीन कंपनियां... अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी... बढ़त में रहीं।

नयी दिल्ली, 13 अगस्त अदाणी समूह की 10 में से सात कंपनियों के शेयर मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। तीन कंपनियां... अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी... बढ़त में रहीं।

कारोबार समाप्ति पर अदाणी विल्मर का शेयर 2.37 प्रतिशत नीचे रहा। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.92 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 1.86 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 1.24 प्रतिशत की गिरावट रही। एसीसी (0.54 प्रतिशत), अदाणी पावर (0.20) प्रतिशत) और एनडीटीवी (0.20 प्रतिशत) भी नुकसान में रहे।

हालांकि, अदाणी टोटल गैस का शेयर 1.94 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.38 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 0.70 प्रतिशत चढ़ गए।

कारोबार के दौरान अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 6.28 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं अदाणी टोटल गैस चार प्रतिशत चढ़ा जबकि एनडीटीवी में 2.56 प्रतिशत की मजबूती रही। अदाणी ग्रीन एनर्जी में 2.55 प्रतिशत की तेजी रही।

अदाणी विल्मर का शेयर कारोबार के दौरान 2.15 प्रतिशत, एसीसी 1.93 प्रतिशत, अदाणी पावर 1.74 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स एक प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 0.43 प्रतिशत मजबूत हुए।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 692.89 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,956.03 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 208 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूटकर 24,139 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड