जरुरी जानकारी | अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर उछले, अदाणी टोटल 11 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को खासी तेजी दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, पांच मई अदाणी समूह की सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को खासी तेजी दर्ज की गई।

गौतम अदाणी के प्रतिनिधियों के रिश्वतखोरी की जांच में आपराधिक आरोपों को खारिज करने की मांग को लेकर अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की खबरों के बाद कंपनियों के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया।

बीएसई पर अदाणी टोटल गैस के शेयर में 11.01 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 6.96 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 6.61 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 6.29 प्रतिशत और अदाणी पावर में 5.96 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

एनडीटीवी के शेयरों में 4.74 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी में 3.30 प्रतिशत, एडब्लूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड में 1.99 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 1.76 प्रतिशत, एसीसी में 1.04 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज में 0.72 प्रतिशत की तेजी आई।

कंपनियों के शेयर मूल्य में उछाल आने से समूह की सभी कंपनियों के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 13.33 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

कारोबार के दौरान अदाणी टोटल गैस के शेयर में 14.12 प्रतिशत और अदाणी पावर में 11.31 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई थी।

अमेरिकी अधिकारियों ने अदाणी, उनके भतीजे एवं कार्यकारी निदेशक सागर अदाणी और प्रबंध निदेशक विनीत एस. जैन पर सौर ऊर्जा ठेका हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की कथित साजिश में शामिल होने तथा अमेरिकी निवेशकों से धन जुटाने के लिए योजना को छुपाने का पिछले वर्ष नवंबर में अभियोग लगाया था।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने पिछले महीने कहा था कि कथित उल्लंघन से संबंधित उसके विनियामक अनुपालन की स्वतंत्र समीक्षा (जिसके कारण संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी और कंपनी के दो अधिकारियों पर अमेरिकी अदालत में अभियोग लगाया गया था) में इस मुद्दे पर कोई अनियमितता या गैर-अनुपालन नहीं पाया गया।

अदाणी समूह ने पहले सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड