जरुरी जानकारी | संभव स्टील ट्यूब्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 19 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को 82 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, दो जुलाई संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड का शेयर बुधवार को 82 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कंपनी के शेयर ने बीएसई में निर्गम मूल्य के मुकाबले 34.26 प्रतिशत की उछाल के साथ 110.10 रुपये पर बाजार में अपनी शुरुआत की। दिन के दौरान, यह 35.23 प्रतिशत बढ़कर 110.89 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.58 रुपये पर बंद हुए।

एनएसई में, शेयर 34.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 110 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में शेयर 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.59 रुपये पर बंद हुए।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,875.40 करोड़ रुपये रहा।

संभव स्टील के 540 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 28.46 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 77-82 रुपये प्रति शेयर था।

आईपीओ 440 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 100 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था।

ताजा निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण के भुगतान और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\